Home Uncategorized श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर DGP नलिन प्रभात ने कठुआ में की सुरक्षा समीक्षा बैठक

श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर DGP नलिन प्रभात ने कठुआ में की सुरक्षा समीक्षा बैठक

0

कठुआ, 27 जून — आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों के तहत जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने आज जिला कठुआ का दौरा किया। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

यह बैठक कठुआ में आयोजित की गई, जिसमें यात्रा मार्ग की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में IGP जम्मू भीमसेन टूटी, DIG जम्मू-सांबा रेंज शिव कुमार, SP कठुआ शोभित सक्सेना, DC कठुआ राकेश मिन्हास सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

DGP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के हर पहलू पर गहराई से नजर रखी जाए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक पवित्र धार्मिक आयोजन है और इसके सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है।

प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here