
दक्षिण कश्मीर में कांग्रेस को मिल सकती है मजबूती
सबका जम्मू कश्मीर
श्रीनगर, 27 जून: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में आज एक अहम मोड़ आया जब दो वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन और गुलाम मोहम्मद सरूरी ने कांग्रेस पार्टी में फिर से वापसी कर ली।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह नेता पहले गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन वहां वे ज्यादा समय नहीं टिके। 2024 के विधानसभा चुनाव उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा था।
इनकी कांग्रेस में वापसी से पार्टी को खासकर दक्षिण कश्मीर में नई ऊर्जा मिल सकती है। कुछ दिन पहले ही चौधरी गुलज़ार खताना और मोहम्मद अमीन भट जैसे नेता भी कांग्रेस में लौटे थे।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस ने दक्षिण कश्मीर की 16 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब कांग्रेस की कोशिश है कि क्षेत्र में अपनी पकड़ को दोबारा मजबूत किया जाए।